राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री बने प्रदीप चौधरी

Update: 2024-08-30 06:20 GMT

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज बाबू रस्तौगी ने राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक त्यागी के प्रतिष्ठान मेरठ रोड स्थित क्लाउड 9 पर नव घोषित क्षेत्रीय कार्यालय पर भाजपा नेता व राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी को प्रोन्नत कर राष्ट्रीय मंत्री बनाकर अहम जिम्मेदारी दी है।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय मंत्री व्यापार मंडल की नीतियों को धरातल पर उतारने का काम करते हैं। प्रदीप चौधरी को व्यापार मंडल का राष्ट्रीय मंत्री बनाये जाने पर जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता की अध्यक्षता में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजबाबू रस्तौगी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के के शर्मा, संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री सुधीरकांत शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक त्यागी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एसपी मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विभा मौर्य, अनुशासन समिति संयोजक विनित शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार समिति सदस्य रितेश शर्मा, महिला राष्ट्रीय महामंत्री पूजा श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री मंगू प्रधान, अनिल वर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता राजपूत, पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल आदि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपनी गरिमामई उपास्थिति के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रदीप चौधरी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नए दायित्व का निर्वहन करने का आश्वासन दिया।

Tags:    

Similar News