महिला के छत से गिरकर मौत के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया

Update: 2024-05-09 10:31 GMT


नीरज कुमार

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर इंद्रप्रस्थ विहार कॉलोनी में महिला की छत से गिरकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को लोनी बस डिपो के पास से गिरफ्तार किया।

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि न्यू इंद्रप्रस्थ विहार कॉलोनी में शशि नाम की एक महिला की छत से गिरने पर मौत हुई थी। इस मामले में शशि के भाई राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर शशि के पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति संदीप उर्फ मोनू पुत्र ज्ञान सिंह निवासी न्यू रामप्रस्थ विहार कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। एसीपी ने बताया मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News