प्लाग रन कार्यक्रम के तहत लोगों को सफाई के लिए किया गया जागरूक

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-09-17 08:08 GMT


- हिंडन नदी के घाट पर पहुंचे सैकड़ों लोग

- कार्यक्रम में महापौर सुनीता दयाल, सांसद अतुल गर्ग ने भी लिया हिस्सा

मोहसिन खान

गाजियाबाद। नगर निगम की ओर से हिंडन नदी छठ घाट पर मंगलवार सुबह आठ बजे नगर निगम की ओर से स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्लॉग रन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग, महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त सहित शहर के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

प्लॉग रन कार्यक्रम में विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, सामाजिक संस्था और पार्षद पहुंचे। छठ घाट पर सफाई अभियान भी चलाया गया। लोगों दौड़ते हुए साफ-सफाई की। कार्यक्रम की कमान नगर आयुक्त ने संभाली। लोगों को स्व्च्छता के प्रति प्रेरित किया। यह अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। घर-घर स्वच्छता का संदेश पहुंचाया जाएगा। लाेगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। कुल 155 घंटे चलने वाले महा सफाई अभियान के दौरान गीला-सूखा कूड़े अलगाव के बारे में बताया जाएगा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को घर पर ही गीले कूड़े का निस्तारण करने के बारे में भी बताया जाएगा। थायराइड सोसाइटी वालों को पहले से ही जागरुक कर दिया गया है कि वह जिले कूड़े का निस्तारण समिति परिसर में ही करें।

क्या होता है प्लॉग रन :

यह एक ऐसी गतिविधि है जिसमें लोग जॉगिंग करते समय रास्ते में कचरे को उठाते हैं। प्लॉग रन में लोग एक झोले में कचरा इकट्ठा करते हैं। लोग प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथीन, और ग्लास आदि कचरा उठाते हैं। प्लॉग रन को स्वीडन में एरिक अहलस्ट्रॉम ने साल 2016 में शुरू किया था।

Tags:    

Similar News