बिजली कटौती से लोग परेशान, दुकानदारों को भी नुकसान

Update: 2024-05-25 11:54 GMT

विपिन तोड़ ( सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। लोनी के कई कॉलोनियों में हर रोज बिजली कटौती से लोग परेशान है। इसकी वजह से ना केवल गर्मी से परेशान है बल्कि दुकानदारों को भी नुकसान हो रहा है। वहीं लोनी के कई कॉलोनियों में आज सुबह करीब 9 बजे से बिजली गुल है और दोपहर 3 बजे तक बिजली का कोई पता नही है। बाघ रानप, मुखिया गेट, कंचन पार्क, अंबेडकर कॉलोनी, न्यू विकास नगर आदि कॉलोनी शामिल है।

बाघ रानप से निखिल ने बताया कि वह एक शॉप चलाते है। आज सुबह से बिजली ना होने पर उनकी दुकान पर लगा फ्रीजर बंद है जिसके कारण उसमें रखा दूध और पनीर खराब हो गया है। वहीं पानी और कोल्ड ड्रिंक भी ठंडा नही हो सका जिसके कारण वह सुबह से कोई भी दुकानदारी नही कर पा रहे है। वहीं एक आइसक्रीम वाले ने बताया कि उसकी सारी आइस्क्रीम मेल्ट होने के कारण उसका काफी नुकसान हुआ है। दूसरी तरफ घरों में बच्चों और महिलाएं गर्मी से परेशान है।

Tags:    

Similar News