इंदिरापुरम की जनता सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान! गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को दी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

Update: 2024-09-04 07:21 GMT

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। इंदिरापुरम में जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो की समस्या बढ़ती जा रही है। नालियां साफ नहीं होने से सीवर का गंदा पानी गलियों में ही फैल रहा है। न्याय खंड एक और दो और तीन अभय खंड एक और दो और तीन और चार शक्ति खंड एक और दो तीन नीति खंड के साथ-साथ वैभव खंड अहिंसा खंड में भी सीवर और नाली की समस्या जटिल होती जा रही है। अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर कल कई पार्षद और इंदिरापुरम के निवासी प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को मिलने के लिए अपनी शिकायत लेकर गए थे लेकिन किन्हीं कारणों से उपाध्यक्ष मौजूद नहीं थे।

इंदिरापुरम के एक्सईएन आलोक रंजन और पीयूष सिंह को कई लोगों ने जाकर इंदिरापुरम की विकट समस्या को हल करने के लिए एक स्वर में बोला। अधिकारियों का कहना है कि अब तो हैंडओवर होने वाला है 5, 10 दिन की बात है। नगर निगम ने इस बरसात में हैंडओवर लेने के लिए थोड़ा समय और लिया है ताकि बरसात का समय जीडीए के साथ जनता परेशानियां झेलें और प्राधिकरण ने इंदिरापुरम में मेंटेनेंस का काम लगभग रोक दिया है। विकास कार्य के लिए तो बिल्कुल साफ मना कर दिया है। कोई भी नया काम अब नहीं होंगे बोल रहे हैं। इंजीनियर आलोक रंजन से बात हुई। अब जनता पहली बार जब से इंदिरापुरम डेवलप हुआ इतनी बड़ी समस्या नहीं आई सच्चाई है कड़वा जरूर है। जनता की अपेक्षा पार्षद पर होती है और यहां के पार्षद लाचार हैं। प्राधिकरण की एक गाड़ी और चार कर्मचारी केवल इस कार्य में लगे हैं। मैंने हर वार्ड का एक डाटा लिया लगभग सभी वार्डों में दो दर्जन से अधिक गलियां गटर सीवर ओवरफ्लो की समस्या झेल रहे हैं। इतने कर्मचारियों में सिर्फ एक गाड़ी में कुछ नहीं हो सकता है। गाड़ी भी जो प्रेशर मशीन है अधिकतर खराब हो जा रही है।

कल गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय में वार्ड 57 पार्षद राधेश्याम त्यागी, पार्षद हरीश कड़ाकोटी, पार्षद अनुज त्यागी, पार्षद पति अभिनव जैन, भाजपा पार्षद उम्मीदवार सागर रावत, भाजपा कार्यकर्ता पीतांबर त्यागी, दिनेश जुयाल और कई अन्य लोग अपने-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। इस बीच सभी ने अधिकारियों को चेताया है अगर यही हाल रहा तो इंदिरापुरम की जनता गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के कार्यालय पर आकर विरोध प्रदर्शन करेगी और प्राधिकरण के खिलाफ विरोध व्यक्त किया जाएगा।

Tags:    

Similar News