रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगा ठंडा पानी

Update: 2024-05-24 13:32 GMT

गाजियाबाद। गाजियाबाद में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पीने के लिए ठंडा पानी मिलेगा। यात्रियों की शिकायत के बाद रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन के सभी वाटर कूलरों को ठीक करा दिया है। इसके साथ ही प्लेटफार्म पर लगे वाटर कूलर से पानी बर्बाद न हो इसके लिए भी कर्मचारी तैनात कर दिए हैं।

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर छह प्लटेफार्म है। रोजाना 200 से ज्यादा ट्रेन ठहरकर चलती है। करीब डेढ़ लाख यात्री रोजाना स्टेशन से अप-डाउन करते हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही स्टेशन पर पीने के ठंडे पानी की मांग बढ़ी हुई है। ज्यादा खपत होने के कारण पानी ठीक से ठंडा नहीं हो पा रहा था। इतना ही नहीं कई वाटर कूलर में पानी गर्म ही आ रहा था।

ठंडे पानी को लेकर यात्री लगातार अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे। स्टेशन अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की शिकायत के बाद स्टेशन के सभी वाटर कूलरों की जांच कराई गई। इनकी साफ सफाई के साथ जो खराबी आ रही थी उनको दुरूस्त कराया गया है। जिसके बाद सभी वाटर कूलरों पर साफ व ठंडा पानी उपलब्ध है। जिन वाटर कूलर की स्टोरेज क्षमता को कम किया गया था उनको बढ़ा दिया गया है। 

Tags:    

Similar News