साहिबाबाद में दशलक्षण पर्व के अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Update: 2024-09-16 09:07 GMT

गाजियाबाद। श्याम पार्क एक्सटेंशन, साहिबाबाद में दशलक्षण पर्व के अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जैन सेवक मंडल के सानिध्य में जैन धर्म पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जैन सेवक मंडल के अध्यक्ष विपुल जैन ने चित्रकला प्रतियोगिता का संचालन करते हुए बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता को 3 से 20 वर्ष तक के बच्चों में तीन ग्रुपों में प्रकाशित की गई। इसमें अलग अलग तीनों ग्रुपों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए। पहले ग्रुप में प्रथम अभिज्ञान जैन, द्वितीय युक्ति जैन और तृतीय समृद्धि जैन रही। दूसरे ग्रुप में प्रथम स्तुति जैन, द्वितीय श्रेष्ठि जैन और तृतीय वर्धमान रहा। तीसरे ग्रुप में प्रथम इशिका जैन, द्वितीय आर्ची जैन और तृतीय सम्यक जैन रहा। बाकी सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आज के सभी पुरस्कार अरविंद बंसल, कविता बंसल और उनके परिवार को तरफ से बांटें गए।

विपुल जैन ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के कराने से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह के आयोजन बेहद जरूरी है। इस तरह के आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और बच्चों में कुछ नया करने की जिज्ञासा पैदा होती है। ऐसी प्रतियोगिता बच्चों में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित करती है और आगे बढ़ने के लिए एक विश्वास को बढ़ावा मिलता है। आज की इस प्रतियोगिता में लगभग सौ से ज्यादा बच्चे उपस्थित रहे। आज की इस प्रतियोगिता में नितिन जैन, सुनील जैन, विनय जैन, पुनीत जैन, योगेश जैन, लावलीश जैन, दीपक जैन, संजय जैन सहित संस्था के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News