योग से ही मनुष्य तनाव से मुक्त रहकर अपने कार्य करने की क्षमता को बढ़ा सकता है : अतुल गर्ग

Update: 2024-06-21 07:29 GMT

गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में महानगर के सभी 20 मंडलों सहित 22 स्थानों पर उनके स्वयं की उपस्थिति के साथ सभी योग स्थलों पर भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। इस दौरान गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने कहा योग से ही मनुष्य तनाव से मुक्त रहकर अपने कार्य करने की क्षमता को बढ़ा सकता है और स्वयं के व्यवहार में भी बदलाव महसूस करते हुए नई ऊर्जा के साथ दिनचर्या में व्यस्त रहेगा। योग आधुनिक जीवन में सभी के लिए आयुष्मान भारत के रूप में आशीर्वाद स्वरूप है। इसी संकल्प के साथ हमें योग अपनाना है।

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने विश्व योग दिवस के अवसर पर इसकी महत्ता बताते हुए कहा कि योग न सिर्फ शरीर को बल्कि मन को भी शांति और एकाग्रचित करता है। योग के अभ्यास से शांतिपूर्ण मन से व्यक्ति को समाज कल्याण के लिए एक बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है। इस बार हम 10 वीं बार योग दिवस मना रहे हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने महापौर सुनीता दयाल के साथ वीवीआईपी सोसाइटी में पहुंचकर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर विजय बहादुर पाठक ने कहा कि भारत को पुरातन काल से ही योग में महारथ हासिल है उसी के फलस्वरूप देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाकर विश्व के 500 देशों में योग कराकर भारत की मूल विरासत योग को विश्व पटल पर एक नई पहचान के साथ भारत को गौरवान्वित किया है।

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा सहित दूधेश्वर महंत नारायण गिरी, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा, महापौर सुनीता दयाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद भारती, ब्लॉक प्रमुख मुरादनगर राजीव त्यागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय मोहन, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव त्यागी, पूर्व उपमहापौर राजेश्वर प्रसाद, पूर्व एमएलएसी सुरेश कश्यप, पूर्व महानगर अध्यक्ष बलदेवराज शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष एसपी सिंह, पूर्व पार्षद अनिल स्वामी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक संजय कश्यप, पूर्व पार्षद राजेन्द्र त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विरेश्वर त्यागी योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Tags:    

Similar News