पुलिस मुठभेड़ में मंगलसूत्र लूटने वाला एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार

Update: 2024-10-03 09:22 GMT

मोहसिन खान

गाजियाबाद। थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगी है जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 10 हजार बाइक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश महिलाओं से मंगलसूत्र लूटते थे। बदमाश पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बिहार निवासी अक्षय और गोंडा निवासी शाहनवाज दोनों झंडापुर इलाके में पड़ोसी हैं। वहीं से दोनों ने बाइक पर लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इंदिरापुरम पुलिस हिंडन बैराज के पास चेकिंग कर रही थी। इस बीच बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। इन्हें रोकने का प्रयास किया तो रुकने की बजाय बाइक को मोड़ते हुए भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक गिर गई। नीचे गिरते ही एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गयी। पुलिस ने घायल बदमाश की पहचान अक्षय गुप्ता पुत्र श्याम किशोर गुप्ता निवासी बिहार के रूप में की है। वहीं पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है। जल्दी बदमाश को पकड़ कर जेल भेज दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News