उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों में मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-04-20 09:03 GMT

लखनऊ। प्रदेश में गर्मी अपने चरम की ओर बढ़ती जा रही है। कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। फिलहाल बारिश का कोई आसार नहीं दिख रहा है और न्यूनतम तापमान में भी बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 25 से 35 किमी. प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

आने वाले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के लोगों को रात के समय भी गर्मी झेलना पड़ सकता है। रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर के आसपास के इलाकों में रात के समय भी लोगों को गर्मी का अहसास हो सकता है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40℃ के आसपास रहने वाला है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में तापमान और बढ़ सकता है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान अपने सामान्य से 2 से 3 ℃ और कहीं कहीं 4 से 5℃ से ऊपर ही रहा है। यह स्थिति एक दो दिन और बनी रह सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन अगले 5 दिनों तक कोई ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने वाला है।  

Tags:    

Similar News