मेयर और नगरायुक्त की लड़ाई में आया नया मोड़, जानें आज मेयर ने क्या कहा

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-08-12 08:43 GMT


गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रम आदित्य मलिक के बीच तल्खी अब और खुलकर सामने आ रही है। अभी तक पत्रों के माध्यम से ही आरोप लगाए जा रहे थे। लेकिन अब मेयर इस पूरे प्रकरण पर खुलकर सामने आई है। नगर निगम मुख्यालय में महापौर सुनीता दयाल ने प्रेस वार्ता कर नगर आयुक्त पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

महापौर का कहना है कि उनके कैंप कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार तैनात था। पिछली मेयर के कार्यकाल के दौरान भी राजकुमार ने कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्यभार संभाला। मेयर बदलने पर कंप्यूटर ऑपरेटर को नहीं बदल गया। अचानक पता चलता है कि कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार को उसके दायित्व से हटा दिया गया है। कैंप कार्यालय से हटाने के बाद मुझे किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई। कैंप कार्यालय से कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाना सीधी तानाशाही है। निगम अधिकारियों द्वारा किसी भी बात को मेरे संज्ञान में नहीं लाया गया। सुनीता दयाल का कहना है कि कंप्यूटर ऑपरेटर पर तमाम तरह के आरोप लगाए गए। लेकिन निगम अधिकारियों द्वारा किसी भी बात को मेरे संज्ञान में नहीं लाया गया। मेयर का कहना है इस पूरे प्रकरण के होने के बाद भी वह पूरी तरह से शांत रहीं। इस संबंध में उसके समक्ष कोई विषय नहीं रखा। नगर निगम में अनिमियताओं के कई प्रकरण उनके समक्ष आए. ऐसे तमाम प्रकरणों को ठीक करने का काफी प्रयास किया। ठेकेदारों की फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए कुछ कमीशन लिया जाता है। ये सारा काम नाक के नीचे हो रहा है। मेयर का कहना है कि जब उन्होंने निगम के अधिकारियों से एक प्रकरण से संबंधित फाइल मांगी तो उसमें से सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज निकाल लिए गए।

एग्रीमेंट का कागज छोड़ फाइल में से सभी कागज गायब थे। फाइल को देखकर समझ आ गया कि आखिर किस्सा क्या है। महापौर का कहना है कि नगर आयुक्त और स्वास्थ्य अधिकारी ने मिलकर फ्रॉड किय है। फ्रॉड हमारे सामने ना आ जाए इसलिए फाइल मांगने की वजह से हमारे ऊपर इतने आरोप लगाए गए। पार्षद पति का नाम लेकर पार्षदों को अपमानित किया गया। मेयर का कहना है कि वह इस विषय को लेकर महिला आयोग में जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी संख्या में पार्षद उपस्थित थे इनमें पार्षद राजीव शर्मा, पूर्व पार्षद राजेन्द्र तितोरिया, पार्षद पूनम सिंह, पार्षद प्रतिभा शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता राजू, पार्षद संतोष राणा, पार्षद देवनारायण शर्मा, पूर्व पार्षद मनोज गोयल, पार्षद राजीव भाटी, पार्षद हिमांशु शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता कालीचरण पहलवान, पार्षद कविता, पार्षद प्रमोद राघव, पार्षद नीरज गोयल, पार्षद राज कुमार सिंह, पार्षद शिवम शर्मा, पार्षद पप्रीति जैन, पार्षद रेखा गोस्वामी, पार्षद रजनी, पार्षद ओम प्रकाश ओड, पार्षद नीलम, पार्षद कनहैया लाल, पूर्व पार्षद ओम वीर सिंह, पार्षद उदित मोहन, पार्षद प्रमोश यादव, पार्षद सुनन्दा सिंह, पार्षद अमित त्यागी, पूर्व पार्षद जाकिर सैफी, भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण भाटी, पार्षद साजिद आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News