पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

Update: 2024-07-02 08:42 GMT

-ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के कॉलोनी का मामला

वाजिद खान (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना ट्रानिका सिटी लोनी स्थित एक कॉलोनी में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद महिला की तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक महिला परिवार के साथ रहती है। पुलिस का कहना है कि महिला का पति नहीं है। परिजनों ने दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाला अरुण उनके घर में घुस गया। उसने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला की तबीयत खराब हो गई तो आरोपी मौके से फरार हो गया। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tags:    

Similar News