राष्ट्रीय जनशक्ति संगठन ने किया प्रतिभावान विद्यार्थी का सम्मान

Update: 2024-05-20 12:36 GMT

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। राष्ट्रीय जनशक्ति संगठन के द्वारा आज कुमारी रिद्धिमा टकियार, नेहरू नगर, गाजियाबाद में सम्मान का कार्यक्रम किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप प्रधान, संरक्षक हरिकांत शर्मा, भोला दास जी, महावीर आर्य,दोनों महामंत्री राजीव कुमार व प्रोफेसर योगेश शर्मा, चौधरी देवेन्द्र सांगवान जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा चंद्रवीर एवं जिला अध्यक्ष राजा दीवान के अतिरिक्त अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम रिद्धिमा तकियार उनकी माताजी और बड़ी बहन का सभी का परिचय कराया गया तथा सम्मान पत्र व प्रतीक चिन्ह भेटकर परिवार को सम्मानित किया साथ ही भविष्य में सफलता के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया। रिद्धिमा की माताजी ने 2019 में अपने पति स्व विश्वजीत टकियार के स्वर्गवास के उपरांत की परिस्थितियों में की गई संघर्ष तथा अपने परिवार को आत्म सम्मान के साथ चलाने के बारे में बताया। अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रिद्धिमा व परिवार को तन मन धन से हर संभव सहायता के लिए संगठन में हर समय तैयार रहने का वचन दिया।

Tags:    

Similar News