राष्ट सर्वोपरि है, हम बटेंगे तो कटेंगे, बांग्लादेश गवाह है: सीएम योगी आदित्यनाथ

Update: 2024-08-26 09:58 GMT

आगरा। आगरा में आज राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की भव्य प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम योगी ने उसके बाद प्रतिमा का अनावरण किया। उसी दौरान सीएम योगी ने कहा राष्ट सर्वोपरि है, राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है। लेकिन यह तभी संभव होगा, जब हम सब एक साथ रहेंगे। हम बटेंगे तो कटेंगे। सीएम ने कहा कि बांग्लादेश में देख रहे हो न क्या हो रहा है। ऐसी गलती यहां नहीं होनी चाहिए। एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम भारत माता के इस महान सपूत की प्रतिमा लोकार्पण का कार्यक्रम ऐसे समय पर कर रहे हैं जब काकोरी ट्रेन एक्शन की शताब्दी के कार्यक्रम चल रहे हैं। हम इतिहास जानते हैं। दुष्ट औरंगजेब का आगरा से भी संबंध था। हिंदू पद पादशाही के नायक शिवाजी ने औरंगजेब को चुनौती दी थी। कहा था तुम चूहे की तरह तड़पते रह जाओगे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में जोधपुर नरेश महाराजा जसवंत सिंह संभाल रहे थे। उनके सेनापति दुर्गादास राठौर थे। कई बार औरंगजेब ने प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सका। क्योंकि वहां दुर्गादास राठौर थे। मगर औरंगजेब चालबाज था। उसने चाल चली। महाराज जसवंत सिंह से संधि की। कहा कि आप हमारा सहयोग करो। अफगानियों का मुकाबला करने के लिए जसवंत सिंह को लेकर चला गया और पीछे से हत्या कर दी। उनका पुत्र अजीत सिंह था। अकेले रह गए। धोखे से पुत्र को मारने का षड़यंत्र रचा। जिस देश में दुर्गादास राठौर जैसे वीर पैदा होते हों उस देश का कोई क्या बिगाड़ सकता है।

Tags:    

Similar News