मुजफ्फरनगर--बीच सड़क पत्नी की हत्या, फिर सुसाइड किया:4 महीने पहले हुई थी शादी

Update: 2023-06-30 12:41 GMT

मुजफ्फरनगर--मुजफ्फरनगर में बीच सड़क पति ने पत्नी की हत्या कर दी। फिर खुद कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। दोनों की 4 महीने पहले शादी हुई थी। घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इसमें सीने में गोली लगने के बाद महिला तड़पती हुई नजर आ रही है। जबकि आस-पास खड़े हुए लोग वीडियो बना रहे हैं।करीब 20 मिनट बाद पुलिस पहुंची, तो महिला को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नसीम और उसकी पत्नी तमन्ना के रूप में हुई है। नसीम मखियाली गांव का रहने वाला था, जबकि तमन्ना गाजियाबाद के लोनी की थी। वारदात भोपा कोतवाली के गादला गांव की है।पुलिस के मुताबिक, दोनों की शादी नसीम के मौसरे भाई सद्दाम ने कराई थी। शादी के बाद से ही पति, पत्नी में विवाद होता था। गुरुवार को भी दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में नसीम ने सद्दाम को फोन किया। कहा कि दोनों की शादी कराकर गलत किया है। इसके बाद शुक्रवार सुबह 5.30 बजे नसीम पत्नी को बाइक में बैठाकर सद्दाम के घर गादला गांव पहुंचा और घर के बाहर से आवाज लगाकर सद्दाम को बुलाया।SP देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया, 'सद्दाम नमाज पढ़ने गया था। इसके बाद पति-पत्नी ने उसके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। दोनों उसे मारने ही आए थे। फायरिंग कर दोनों निकल रहे थे कि तभी पड़ोसी साबिर ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर दोनों ने साबिर पर फायरिंग झोंक दी। साबिर के गले के पास बुलेट लगी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। इसके बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए।एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया, साबिर को गोली मारकर नसीम पत्नी को बाइक पर बैठाकर वहां से चला गया। इस दौरान भी पति-पत्नी के बीच बहस होने लगी। गांव से बाहर निकलते ही नसीम की बाइक खराब हो गई। इसी दौरान पत्नी से झगड़ा बढ़ा, तो उसने पिस्टल निकाला और तमन्ना के सीने पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही तमन्ना सड़क पर गिर गई। इसके बाद नसीम ने खुद की कनपटी में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। एसपी ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पति-पत्नी को अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।एसपी ने कहा कि दोनों के पास से असलहा के अलावा कुछ पैसे और कागजात मिले हैं। अब तक की जांच में यही बात सामने आई है कि दोनों सद्दाम से बदला लेने आए थे कि उसने इनकी शादी क्यों कराई? आगे की जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है।पुलिस ने सद्दाम को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आखिर पति-पत्नी में क्या विवाद था? इसका पता किया जा रहा है। नसीम शादी से पहले सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करता था। शादी के लिए वह 5-6 महीने पहले ही गांव आया था। नसीम के पास पिस्टल कहां से आई? क्या उसका कोई आपराधिक इतिहास है? पुलिस इस बारे में भी जांच-पड़ताल कर रही है।हॉस्पिटल में घायल साबिर ने घटना के बारे में बताया। उनसे कहा, ''एक लड़का और लड़की सुबह साढ़े 5 बजे आए थे। दोनों मेरे बगल वाले घर पर गोलियां चला रहे थे। मैंने दोनों को जानते भी नहीं था। मैंने सिर्फ उनसे पूछा कि फायरिंग क्यों कर रहे हो? इस पर लड़की ने मेरे ऊपर गोली चला दी।''एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, ''तमन्ना और सद्दाम गोलियां चला रहे थे। । इन लोगों ने पहले एक फायर किया, तब साबिर बाहर निकलकर आया। फिर उनके घर की औरतों ने शोर मचाते हुए कहा कि भाई साहब को गोली मार दी। यह शोर सुनते ही दोनों भाग खड़े हुए। गांव के बाहर जाकर लड़के ने लड़की को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली!

Tags:    

Similar News