नगर निगम के अधिकारियों ने रेन बसेरों में पहुंचकर किया मौका मुआयना

Update: 2024-12-12 08:30 GMT

-कड़ाके की सर्दी बढ़ने पर 15 स्थायी तथा 7 अस्थायी जगह की व्यवस्था

मोहसिन खान

गाजियाबाद। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने रेन बसेरों का मौके पर जाकर मुआयना किया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए निराश्रितों के लिए आश्रय स्थलों की व्यवस्था कराई गई है। नगर निगम सीमा में पांच जोन में आश्रय स्थल बनाए गए हैं, जिनमें 15 स्थायी और 7 अस्थायी रैन बसेरे व्यवस्थित किए गए हैं। इन स्थानों पर रात में अलाव और कपड़ों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

नगर आयुक्त ने निराश्रितों और सड़कों पर सोने वालों के लिए आश्रय स्थलों में बिस्तरों की व्यवस्था की है। लाइट, पानी, शौचालय की व्यवस्था, आवश्यकता अनुसार हीटर की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही वहां भोजन बनाने के लिए बर्तनों की व्यवस्था भी कराई गई है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव को नोडल अधिकारी और जोनल प्रभारी को सह नोडल प्रभारी बनाया गया है। कोई भी निराश्रित सड़क पर न सोए, इसका विशेष ध्यान रखने के लिए ज़ोनल प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है। इस क्रम में रात्रि में भी जोनल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए निराश्रितों को आश्रय स्थल तक पहुंचाने के लिए मुआयना करते हैं।

रेन बसेरे के स्थान

गाजियाबाद नगर निगम सीमा के तहत स्थायी शेल्टर होम की व्यवस्था की गई है-

  • नसीरपुर फाटक निकट रेलवे क्रॉसिंग
  • कवि नगर ग्रीन हाउस
  • नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के समीप
  • कम्युनिटी सेंटर कौशांबी
  • DLF कॉलोनी के पीछे मोहन नगर
  • कम्युनिटी सेंटर लाजपत नगर
  • मधुबन कूलर फैक्ट्री के पीछे मालीवाडा चौक
  • कम्युनिटी सेंटर लाल क्वार्टर लोहिया नगर
  • संतोष अस्पताल के सामने पुराना बस स्टैंड
  • सेक्टर 11 B ब्लॉक प्रताप विहार
  • विजय नगर रेड मॉल के पीछे नया बस अड्डा
  • अर्थला चिकम्बरपुर
  • घुकना रेत मंडी
  • मकनपुर इंदिरापुरम
  • सुदामापुरी

अस्थायी शेल्टर होम में व्यवस्था की गई है-

  • पैसिफिक मॉल के सामने
  • कौशांबी रोडवेज बस अड्डा के सामने
  • मोहन नगर चौराहा
  • रेलवे स्टेशन रोड साहिबाबाद
  • डबल टंकी मिर्जापुर विजयनगर
  • कौशांबी बस अड्डे के अंदर
  • हापुड़ रोड कवि नगर फ्लाईओवर के नीचे
Tags:    

Similar News