छत पर सो रही महिला के साथ छेड़खानी, मौके पर परिजनों की खुल गई आंखें और फिर...

Update: 2024-06-21 05:58 GMT

सोनू सिंह

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ रात में छत पर सोते समय एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि रात को परिवार के साथ छत पर सोया हुआ था। इसी दौरान आरोपी करण उनकी छत पर आया और उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। पत्नी के विरोध करने और शोर मचाने पर परिवार वालों की आंख खुल गई और फिर आरोपी को पकड़ लिया।

पीड़ित ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। पीड़ित का आरोप है कि युवक को पुलिस के हवाले करने पर उसके परिजन भड़क गए और गाली- गलौच करने लगे। आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद से उसका परिवार भयभीत है।

Tags:    

Similar News