महापौर सुनीता दयाल ने कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का किया निरीक्षण, खामियां पाए जाने पर दिए कार्रवाई के निर्देश

Update: 2024-08-08 06:58 GMT

गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल ने सौर ऊर्जा मार्ग साहिबाबाद स्थित नेचर ग्रीन द्वारा संचालित कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन और गोविंदपुरम स्थित जेएस इन्वायरो द्वारा संचालित कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया। जिसमें पाया गया कि दोनों स्थान पर प्राइवेट ट्रैक्टरों द्वारा लगातार कूड़ा लाया जा रहा है और उनमें से कुछ पर नगर निगम भी लिखा हुआ था। महापौर के पूछने पर ट्रैक्टर चालको ने बताया कि हम रोजाना यहां कूड़ा लेकर आते है। यह ट्रैक्टर प्राइवेट हैं और हमारे ठेकेदार की जेएस इन्वायरो के मालिक की बात हो गई है।

जेएस इन्वायरो कंपनी के कर्मचारियों से पूछा तो बताया कि ये व्यक्ति अंदर ट्रैक्टर लेकर कैसे आ गया और किस की अनुमति से खाली करा रहा है पता नही। महापौर ने कहा कि आपकी कंपनी द्वारा यह कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का संचालन किया जा रहा है। कोई भी ट्रैक्टर कूड़ा खाली करने आया है और आप आराम से बैठे हो। लगभग 3 ट्रैक्टरों की चाबियां आज जप्त की गई है। महापौर ने एक वाहन चालक से पूछा तो बताया कि मैं वेनेट्री मॉल के कूड़ा लाया जा रहा है।

महापौर ने बताया कि यह कूड़ा प्राइवेट लोग साथ गांठ कर ट्रांसफर स्टेशन पर डाल रहे हैं जिसका भुगतान ठेकेदार को मिलेगा और फिर यह कूड़ा सेकंडरी गाड़ी लैंड फिल साइट पर लेकर जाएगी जिसका व्यय नगर निगम पर पड़ेगा। इससे नगर निगम को आर्थिक हानि हो रही है और 2 दिन में लगभग 5 ट्रैक्टरों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे दी गयी है। उनपर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बताया कि मेरे द्वारा लगातार निरीक्षण कर चीजों में सुधार की एक मशाल जलाने का कार्य किया जा रहा है जिससे सभी विभागों की कार्यशैली में एक सुधार लाया जा सके।

Tags:    

Similar News