महापौर ने सीएम योगी से की मुलाकात, शहर में जन सुविधा एवं विकास को लेकर की चर्चा

Update: 2024-08-22 08:34 GMT

गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर शहर के विकास कार्यो और जन सुविधाओं को लेकर चर्चा की।

महापौर सुनीता दयाल ने गाजियाबाद शहर में विकास कार्यो को बहुत तेजी के साथ किये जाने का आग्रह किया और शहर में मुख्य विकास कार्य जैसे, हिण्डन नदी, ड्रेनेज सिस्टम, औद्योगिक क्षेत्र के विकास, कूड़ा निस्तारण के लिए गालंद की भूमि का मुद्दा, शहर के सौंदर्यीकरण, शहर की मुख्य सड़कों एवं बड़ी सड़को के निर्माण और शहर में बड़ी योजनाओं को लाने पर चर्चा हुई जिसमें मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की ओर हर संभव मदद करने की बात कही।

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री से शहर के विकास एवं जन सुविधाओं पर गहनता से चर्चा हुई है हमारे शहर में भी बड़ी-बड़ी योजनाओं को लाया जाए जिससे शहर में बड़ी योजनाओं का फायदा जनता को हो सकें और शहर का नाम भारत मे ऊंचे स्थान पर आ सके।

Tags:    

Similar News