प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचे सचिन तेंदुलकर, मिताली-साइना समेत कई खेल हस्तियां मौजूद

By :  Shashank
Update: 2024-01-22 06:17 GMT

अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। आज (22 जनवरी) होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरी राम नगरी को आध्यात्मिक रंग देकर सजाया गया है। मंदिर परिसर की छटा देखती ही बनती है। इस समारोह में देश विदेश के कई सितारे शामिल होंगे। खेल जगत से भी कई सितारे इस कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं 

सचिन तेंदुलकर अयोध्या पहुंचे

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अयोध्या पहुंच चुके हैं। वह पारंपरिक परिधान में ही नजर आए। उनके साथ सेल्फी के लिए फैंस की लाइन लग गई। खेल जगत की कई हस्तियां अयोध्या में हैं। साइना नेहवाल, मिताली राज, अनिल कुंबले, पीटी उषा, वेंकटेश प्रसाद भी अयोध्या में हैं। 

बेहद खुश हैं अनिल कुंबले

अनुभवी क्रिकेटर अनिल कुंबले का कहना है, 'यह एक अद्भुत अवसर है, एक बहुत ही दिव्य अवसर। इसका हिस्सा बनकर धन्य हूं। यह ऐतिहासिक है। राम लला से आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं। 

मिताली राज अयोध्या पहुंचीं

भारत के दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज अयोध्या पहुंच चुकी हैं। उन्होंने इस दौरान कहा- आज मुझे महसूस हो रहा है कि जब कोई किसी धार्मिक स्थान पर होता है तो उसे क्या महसूस होता है। हम सभी बहुत लंबे समय से यही चाहते थे और मुझे लगता है कि इस बड़े अवसर पर यहां आना एक आह्वान है। यह एक उत्सव है। हम सभी यहां आकर और उत्सव का हिस्सा बनकर खुश हैं। 

साइना नेहवाल बेहद खुश हैं

अयोध्या पहुंचीं साइना नेहवाल ने कहा- मुझे लगता है कि यह हम सभी के लिए एक बड़ा दिन है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे आज यहां आने का अवसर मिला। हम यहां भगवान राम के दर्शन करेंगे। इसलिए, हम उस पल का इंतजार कर रहे हैं। मैं अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकती। 

प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम भक्ति में लीन हुए केशव महाराज

दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने भी 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीय समुदाय को शुभकामनाएं दीं हैं। महाराज ने कहा- सभी को नमस्ते। मैं दक्षिण अफ्रीका में अपने भारतीय समुदाय को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। महाराज ने कहा- सभी को उनकी जिंदगी में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त हो। जय श्री राम। महाराज ने कई बार प्रभु श्री राम और हनुमान के लिए अपनी भक्ति जाहिर की है। वह समय समय पर भगवान राम को लेकर अपना प्रेम जाहिर करते रहे हैं। केशव महाराज जब भी मैदान पर आते हैं तो स्टेडियम में 'राम सिया राम जय जय राम' गाना बजने लगता है। इस विशेष गाने का अनुरोध खुद केशव डीजे से करते हैं। केशव ने बताया था कि वह भगवान राम और भगवान हनुमान के भक्त हैं। उन्होंने कहा था- राम मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत हैं। उनसे मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है। 

सचिन तेंदुलकर अयोध्या रवाना

'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्हें भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिला था। सचिन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 

साइना और पीटी उषा भी अयोध्या पहुंचे

भारत की ओलंपिक मेडलिस्ट बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और पूर्व दिग्गज धाविका पीटी उषा भी अयोध्या पहुंच गई हैं। इस अवसर पर साइना ने कहा कि वह इस समारोह में शामिल होकर खुद को भाग्यशाली मान रही हैं। उन्होंने कहा- लंबे समय का इंतजार खत्म हुआ। हम सभी मंदिर के द्वार खुलने का इंतजार कर रहे हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। वहीं, पीटी उषा ने कहा- हमारे पूज्य भगवान राम की जन्मभूमि, पवित्र धरती पर आकर बहुत धन्य महसूस कर रही हूं। उनके सिद्धांत और नैतिकता हमें सही रास्ते पर ले जाते हैं और मैं प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। 

आज कई सितारे अयोध्या पहुंचेंगे

यह स्पष्ट नहीं है कि उनमें से कितने लोग वास्तव में 161 फीट ऊंचे गुलाबी बलुआ पत्थर के मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे। हालांकि, ज्यादातर एथलीट्स के आज अयोध्या पहुंचने की संभावना है। 

इन्हें भी मिला निमंत्रण

भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी, फुटबॉलर कल्याण चौबे, लंबी दूरी की धाविका कविता राउत तुंगर और पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झांजड़िया को निमंत्रण मिला है, साथ ही महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज, शटलर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु को भी निमंत्रण मिला है। 

अन्य खेलों से इन्हें मिला न्योता

वहीं, अन्य खेलों से शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, महान एथलीट पीटी उषा और फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया, धनुर्धर दीपिका कुमारी, पूर्व बैडमिंटन स्टार गोपीचंद उन प्रमुख खेल हस्तियों में शामिल हैं, जिन्हें राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। 

 क्रिकेट जगत की इन हस्तियों को भी मिला न्योता

क्रिकेट जगत से सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग विराट कोहली, हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन को भी निमंत्रण भेजा जा गया। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ भी इस सूची में हैं। रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा को भी न्योता दिया गया है। 

वेंकटेश-कुंबले अयोध्या पहुंचे

पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले इस समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। इनके अलावा भी कई खिलाड़ियों को इस समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है। 

 प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचे सचिन तेंदुलकर, मिताली-साइना समेत कई खेल हस्तियां मौजूद

अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार आज खत्म जाएगा। आज (22 जनवरी) होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरी राम नगरी को आध्यात्मिक रंग देकर सजाया गया है। मंदिर परिसर की छटा देखती ही बनती है। इस समारोह में देश विदेश के कई सितारे शामिल होंगे। खेल जगत से भी कई सितारे इस कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। आइए जानते हैं...

Tags:    

Similar News