गाजियाबाद में महिला कांग्रेस गाजियाबाद ने महिलाओं के सम्मान में किया रोड शो, जानें इनकी मांगें

Update: 2024-08-14 11:00 GMT

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। गाजियाबाद में महिला कांग्रेस गाजियाबाद ने महानगर अध्यक्ष सोनल नागर के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान में एक रोड शो का आयोजन महानगर कार्यालय से लेकर घंटाघर तक जुलूस निकाल कर किया।

कांग्रेस पार्टी महानगर अध्यक्ष सोनल नागर ने कहा कि राजनीतिक न्याय के तहत 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक को लागू किया जाए। इस आरक्षण में हमारी अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति और अति-पिछड़ी एवं अन्य पिछड़े वर्ग की बहनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और कानून लागू किया जाए। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहां भी इस पर चर्चा कर इसे लागू किया जाए।

तो वहीं सुमन नगर ने कहा कि महिलाओं के हक और अधिकार के लिए महिला कांग्रेस की इस पूरे आंदोलन की तीन बड़ी और महत्वपूर्ण मांगें केंद्र सरकार से रहेंगी। पहली मांग राजनीतिक सशक्तिकरण- महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण और भागीदारी के तहत महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू किए जाना चाहिए, जिसमें अति पिछड़े वर्ग कि हमारी ओबीसी की बहनों को आरक्षण और भागीदारी को सुनिश्चित कराना है। दूसरी मांग आर्थिक सशक्तिकरण- आर्थिक सशक्तिकरण के तहत देश की आधी आबादी जो आज बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से लड़ रही है, उसे राहत देने के लिए नारी न्याय के तहत केंद्र सरकार की महालक्ष्मी योजना के अनुसार हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपया या हर महीने 8 हजार 500 रूपये की आर्थिक सहायता सीधा उनके बैंक खातों में दिये जाने की मांग की जायेगी।

तीसरी मांग सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार- देश भर में लगातार महिलाओं के विरुद्ध अपराध में बढ़ोतरी हो रही है और अपराधियों में कानून नाम का कोई खौफ नहीं है, महिला कांग्रेस पार्टी की तरफ से पूर्व सांसद प्रत्याशी और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा ने कहा बीजेपी पार्टी की केंद्र सरकार को महिलाओं का सम्मान देना होगा। इसके लिए कांग्रेस पार्टी संघर्ष करेगी। इस मौके पर पश्चिम उत्तर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय त्यागी ने कहा महिलाओं को उनका सम्मान देने के लिए कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश कमेटी के आह्वान पर प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती शर्मा, महासचिव सुशीला कोली, सचिव सीमा शर्मा, सुनीता मंडल, नफीसा, कामिनी प्रीति शर्मा, हापुड़ नगर अध्यक्ष खालिदा खान, उपाध्यक्ष संजना यादव, गौतम बुध नगर जिला अध्यक्ष राधा रानी, उपाध्यक्ष नजमा खान सचिव गीता, प्रीति, दादरी ब्लॉक अध्यक्ष इमराना सैफी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। माया देवी, सरोज, लक्ष्मी वर्मा पूर्ण कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, कशिश गुज्जर, शाजिया, गीतिका आदि मौजूद रहीं।

Tags:    

Similar News