महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज संपूर्ण विश्व के गैर मुस्लिम राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्षों को लिखेंगे पत्र, इस्लाम के जिहाद से सावधान रहने की करेंगे अपील

Update: 2024-08-07 06:33 GMT

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदसनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज विश्व धर्म संसद की मुख्य संयोजक डॉ. उदिता त्यागी व अपने शिष्यों यति रामस्वरूपानंद, यति नित्यानंद, यति रणसिंहानन्द, यति अभयानंद व अन्य के साथ आज हरिद्वार आए। जहां उन्होंने माया देवी मंदिर में मां के दर्शन करके उनसे हिंदुओ को सद्बुद्धि व शक्ति देने की प्रार्थना की और निर्दोष हिंदुओं का जघन्य नरसंहार करने वाले इस्लाम के जिहादियों का समूल विनाश करने की प्रार्थना की। उन्होंने आनंद भैरव मंदिर में दर्शन करके वहां भी यही प्रार्थना की।

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने जूना अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव महंत महेश पूरी महाराज, कोठारी थानापति महंत महाकाल गिरी महाराज, महंत सुरेशानंद सरस्वती महाराज, महंत हीरा भारती महाराज, महंत रतन गिरी महाराज और महंत गौतम गिरी महाराज से भेंट करके उन्हें परिस्थितियों से अवगत कराया। नरसिंहानंद गिरी महाराज ने बांग्लादेश में चल रहे भयंकर हिंदू नरसंहार पर गहरा दुख प्रकट करते हुए सनातन के धर्मगुरुओं से इस्लाम के जिहाद को धरती का कैंसर घोषित करने का आह्वान किया।

नरसिंहानंद गिरी महाराज इस्लाम के जिहाद के विषय में संपूर्ण विश्व के गैर मुस्लिम राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्षों को पत्र लिखकर उन्हें इस्लाम के जिहाद से सावधान रहने का निवेदन करेंगे। नरसिंहानंद गिरी महाराज के साथ माया देवी मंदिर आई विश्व धर्म संसद की मुख्य संयोजक डॉ. उदिता त्यागी ने भी सभी धर्मगुरुओं से इस अंतिम धर्मयुद्ध में धर्म का पक्ष लेने की गुहार लगाते हुए कहा कि सनातन के धर्मगुरुओं को सम्पूर्ण विश्व के गैर मुस्लिम धर्मगुरुओं से संपर्क करके सम्पूर्ण मानवता की रक्षा के लिये ठोस योजना बनानी चाहिए। अगर सनातन के धर्मगुरु सहयोग और संरक्षण दे तो विश्व धर्म संसद इसमें अति महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Tags:    

Similar News