मां भगवती कीर्तन मंडली वैशाली और महिला मंडल वैशाली ने किया भव्य सावन महोत्सव का आयोजन

Update: 2024-08-01 12:05 GMT

-सोप्रेक्स मॉल वैशाली के टॉप फ्लोर के हॉल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

गाजियाबाद। मां भगवती कीर्तन मंडली वैशाली और महिला मंडल वैशाली (उत्तराखंड की महिलाओं) ने आज गुरुवार को भव्य सावन महोत्सव का आयोजन सोप्रेक्स मॉल वैशाली के टॉप फ्लोर के हॉल में किया।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मंजू जोशी ने बताया कि यह कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित करके फिर गणेश वंदना से की गई। और जय भोले के नारों से पूरा हॉल गूंज गया। सभी महिलाओं का स्वागत गेट पर तिलक लगा कर और गुलाब के फूल देकर किया गया। महिलाओं द्वारा यह आयोजन कई सालों से लगातार किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को करने का मुख्य कारण यह है कि जो महिलाएं घरों के काम काज में ही व्यस्त हो जाती है उनको एक दिन अपनी महिला मित्रों के साथ बाहर जाकर सेलिब्रेशन करने का मौका मिले। महिलाओं ने उत्तराखंड का पारंपरिक त्योहार हरेला और हरियाली तीज को सावन महोत्सव के रूप में एक साथ सेलिब्रेट किया, जिसमे महिलाओं ने महेंदी, रैंप वॉक, डांस और गानों की प्रतियोगिता रखी। इसके अलावा और भी कई प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। आयोजकों ने झूला झूलने और अनेक प्रकार की खान पान की व्यवस्था भी कराई थी और विजेता महिलाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

सभी महिलाएं उत्तराखंड की पारंपरिक ज्वेलरी पोंजी, गलोबंद पहन कर बहुत ही मनमोहक लग रही थी। सभी महिलाओं ने उत्तराखंड की यादें ताजा कर दी। सभी को एक ही ड्रेस ग्रीन साड़ी में बुलाया गया था। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं वैशाली इंदरापुरम और वसुंधरा से कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं। महिलाएं सावन के गानों में खूब झूमी और सभी ने अलग अलग खेलों में हिस्सा लिया। इसके अलावा हर महिला को एक खास तौर का गिफ्ट आयोजकों ने दिया। महिलाओं ने बड़े ही हर्षोल्लास और जोश से कार्यक्रम को इंजॉय किया। मातृशक्ति के इस पहल से महिलाओं को आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी और इस कार्यक्रम से समाज को सिख भी मिलेगी की बेटियां किसी से कम नही हैं। अगर वे चाहे तो कुछ भी संभव हो सकता है। इस कार्यक्रम में आयोजक मंजू जोशी, गीता, रमा, कमला नेगी, लता भट्ट, गंगा भट्ट, माया, सुनैना बिस्ट, लक्ष्मी, कुसुम, भावना, सावित्री, तनु, चारू, लवली अन्य सभी महिलाएं मौजूद रहीं।

Tags:    

Similar News