साहिबाबाद में महिलाओं ने "जैन महिला सेवक मंडल" नाम की संस्था का किया गठन

Update: 2024-10-21 12:23 GMT

गाजियाबाद। साहिबाबाद की महिलाओं ने श्री नव ग्रह मंदिर सेक्टर 5 में आज सोमवार को "जैन महिला सेवक मंडल" नाम की संस्था का गठन किया। इस संस्था में महिलाएं विशेष पूजा कार्य करेंगी। पर्व त्यौहार के अवसर पर जैन महिलाएं यहां पर कीर्तन गायन करेंगी।

इस "जैन महिला सेवक मंडल" संस्था की अध्यक्ष अनुराधा जैन और उपाध्यक्ष अनुपमा जैन एवं अरुणा बनाई गई। महामंत्री ज्योति जैन, कोषाध्यक्ष रितु जैन, सहसचिव प्रीति जैन एडवोकेट, गोल्डी जैन एवं स्मिता जैन हैं। इस दौरान संस्था में अंजू जैन, पुष्पाली जैन, राजेश जैन, रुचि जैन मौजूद रहीं।

Tags:    

Similar News