गाजियाबाद में मजदूर की छाती पर नुकीली वस्तु से वार कर हत्या, लहूलुहान कर शव को सड़क पर फेंका

Update: 2024-09-27 11:47 GMT

मोहसिन खान

गाजियाबाद। थाना लिंक रोड क्षेत्र में एक मजदूर की छाती पर किसी नुकीली वस्तु से वार कर मौत के घाट उतारा गया है। हत्या के बाद महाराजपुर ईदगाह के सामने सड़क के किनारे फेंक दिया। शव को देख कर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय भानू के ऊपर किसी छाती पर किसी नुकीली वस्तु से वार कर हत्या कर दी। मूलरूप से वह बिहार का रहने वाला था। भानू करीब एक वर्ष से महारापुर में रहकर कबाड़ी का काम कर रहा था। भानू नशे का आदि था। वह कहीं पर भी सो जाता था। पुलिस का कहना है कि लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि आनंद विहार पर कुछ लड़कों से इसकी लड़ाई हुई थी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है ओर लोगों से पूछताछ कर रही है। शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक की पहचान भानू उर्फ निशांत पुत्र किशन शर्मा के रूप में की गई है। रात में करीब सवा 12 बजे हल्का प्रभारी को चीता मोबाइल पर गश्त के दौरान भानू मृत अवस्था में पड़ा मिला। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खगली जा रही हैं। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News