पति का दूसरे से संबंध, ससुर करता है अश्लील हरकत, विरोध किया तो महिला को घर से निकाल दिया

Update: 2024-04-17 08:47 GMT

आगरा। आगरा में एक महिला पर जुल्म ढाने की शर्मसार कर देने वाली घटना आई है। ससुराल के लोगों ने दो मां की बच्ची के साथ एक महिला को घर से निकल दिया। इस पर महिला धरने पर बैठ गई लेकिन सास ने गेट नहीं खोला।  पीड़ित महिला को पुलिस ने 12 घंटे बाद रिश्तेदार के घर में ठहराया है।  

शिकोहाबाद की रहने वाली महिला की तीन वर्ष पहले शाहगंज के युवक से शादी हुई थी। उसकी दो महीने की बेटी है। पति राशन डीलर हैं। शादी के बाद से ही ससुराली परेशान कर रहे हैं। पति के एक युवती से संबंध हैं। वह उसे घर में लाना चाहता है। ससुर अश्लील हरकत करता है। विरोध पर घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए। वह अपनी बच्ची को दूध पिला रही थी। इसका सीसीटीवी फुटेज ससुर ने वायरल कर दिया। एक महीने पहले पति छोड़कर चला गया। अब वह घर नहीं आ रहा है। इस कारण एक कमरे रह रही है। सास-ससुर मदद नहीं करते हैं। वह घर से सामान लेने निकली थीं। वापस आई तो देखा कि सास बेटी को गेट के बाहर लेकर खड़ी है। उसके पहुंचने पर बेटी को नाले के पास लिटा दिया। इसके बाद घर का गेट अंदर से बंद कर लिया। उन्होंने घर में अंदर लेने के लिए गुहार लगाई। मगर, सास गेट खोलने को तैयार नहीं हुई।

ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

112 पर कॉल करने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने भी गेट खुलवाने का प्रयास किया। मगर, ससुराली पक्ष की महिलाएं छत पर चढ़ गईं। पुलिस का वीडियो बनाने लगी। इस पर पुलिस लौट आई। 12 घंटे बाद तक बहू ने धरना दिया। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पीड़ित महिला को रिश्तेदार के घर में पहुंचाया गया है। वहीं ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ, छेड़छाड़ सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

Tags:    

Similar News