कांग्रेस के लिए किती असरदार होगी भारत जोड़ो 2 .0 ? राजनीती के ये बड़े चहरे होंगे शामिल

Update: 2023-07-25 11:34 GMT

यूपी --लगभग पांच महीने के दौरान कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा पूरी करने के बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा 2.0 नामक एक और पैदल मार्च शुरू करने की उम्मीद है, जो पूर्व से पश्चिम तक देश के विस्तार को कवर करेगा।राहुल गांधी ने 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा पूरी की, और पार्टी पहले से ही भारत जोड़ो यात्रा 2.0 के लिए मार्ग तैयार कर रही है जो कांग्रेस नेता को पूर्वी से पश्चिमी राज्यों की यात्रा पर ले जाएगी।

राहुल गांधी ने देश भर में अपनी दक्षिण से उत्तर की यात्रा पांच महीने की अवधि में पूरी की, और पूर्व से पश्चिम की यात्रा में भी इतना ही समय लगने की उम्मीद है। उम्मीद है कि भारत जोड़ो यात्रा 2.0 गुजरात के पोरबंदर से शुरू होगी और त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में होगा।

दरअसल, भारत जोड़ा यात्रा-2 के संयोजक दिग्विजय सिंह हैं। यात्रा के आगाज के लिए 15 अगस्त, 12 सितंबर और 2 अक्टूबर, इन तीन तारीखों पर चर्चा हो रही थी। राहुल 15 अगस्त से भारत जोड़ो यात्रा का पार्ट-2 निकालने की तैयारी कर रहे हैं

80 लोकसभा वाले इस प्रदेश में राहुल की 20 से 25 दिन यात्रा निकालने की प्लानिंग है। सिर्फ यही नहीं, प्रियंका के अलावा उनके साथ विपक्ष के बड़े चेहरे अखिलेश यादव, जयंत चौधरी और तेजस्वी यादव भी नजर आ सकते हैं। यात्रा में ज्यादातर फोकस पश्चिमी यूपी पर रहेगा। इसके जरिए कांग्रेस लोकसभा की 27 सीटों को साधने की कोशिश करेगी। भारत जोड़ो पार्ट-2 का स्वरूप पिछली बार से बदला हुआ दिखेगा। पैदल यात्रा से ज्यादा फोकस इस बार अलग-अलग ग्रुप के लोगों से मिलने पर रहेगा। कांग्रेस पूरे प्रदेश में कई अभियान चला रही है, जैसे जाति जनगणना, संविधान बचाओ। इसके लिए, अल्पसंख्यकों के लिए भी अलग-अलग जिलों में पहले से कई कार्यक्रम हो रहे हैं। ऐसे में राहुल-प्रियंका इन लोगों से मिलेंगे। इसका सीधा फायदा होगा कि पीपल कनेक्टिविटी बढ़ेगी।भारत जोड़ो यात्रा-2 का रूट मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्लान किया जा रहा है। साथ ही, 2024 में लोकसभा चुनाव भी हैं। जनता को एकजुटता का एहसास दिलाने के लिए राहुल के साथ विपक्ष के बड़े चेहरे भी शामिल होंगे।

राहुल की पहली यात्रा के बाद हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में जीत दर्ज की थी। इसीलिए उत्साह से लबरेज राहुल लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारत जोड़ो यात्रा पर जोर दे रहे हैं।

Similar News