यूपी में मंकीपॉक्स को लेकर अस्पताल अलर्ट, एहतियात के तौर पर सिविल अस्पताल में बनाए विशेष वार्ड

Update: 2024-08-31 07:35 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंकीपॉक्स (Monkeypox) को लेकर अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं, एहतियात के तौर पर सिविल अस्पताल में विशेष वार्ड बनाए गए हैं। अभी तक प्रदेश में मंकीपॉक्स से जुड़ा एक भी मामला सामने नहीं आया है।

प्रदेश में मंकीपॉक्स की तैयारियों पर CMS डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों के एहतियात के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। सबसे ज्यादा जरूरी है इसे फैलने से रोकना। अगर इस तरह के मामले आते हैं तो उसके लिए हमने अभी से 10 बेड रिजर्व रखे गए हैं। 24 घंटे डॉक्टर भी उपस्थित होते हैं, कभी भी कोई भी आकर चेक अप करा सकते हैं।

बता दें कि मंकीपॉक्स एक स्व-सीमित रोग है। जिसके लक्षण दो से चार सप्ताह तक बने रह सकते हैं। मंकीपॉक्स के कई लक्षण हैं उसमें शरीर पर दाने, तेज बुखार, त्वचा पर लाल चकत्ते, अधिक कमजोरी, लकिसा ग्रंथियों में सूजनमंकीपॉक्स के प्रारंभिक लक्षण हैं।

Tags:    

Similar News