हिन्दू परिवार गौ रक्षक दल ने मेट्रो स्टेशन पर कूड़ा निस्तारण के लिए किया धरना प्रदर्शन

Update: 2024-09-22 09:24 GMT

गाजियाबाद। हिन्दू परिवार गौ रक्षक दल ने आज रविवार को अप्सरा बॉर्डर निकट शहीद नगर मेट्रो स्टेशन पर कूड़ा निस्तारण और प्रवेश द्वार निर्माण हेतु शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने में समस्त गाजियाबाद की ओर से जन प्रतिनिधि और समाज सेवी सम्मिलित हुए। फोरम की ओर से इस विषय हेतु ज्ञापन् से क्षेत्रीय सांसद अतुल गर्ग, क्षेत्रीय विधायक, केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और महापौर सुनीता दयाल को सूचित कराया गया है।

हिन्दू परिवार गौ रक्षक दल ने निगम से कूड़ा निस्तारण की मांग की। यह कूड़ा गौ वंशो के बीमार होने का कारण बन रहा हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्याय आशीष पाल, राष्ट्रीय प्रभारी प्रदीप अरोरा, शिव प्रताप सिंह और सिद्धार्थ त्यागी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News