चंदौली जिले में जल्द ही होगा भव्य महिला थाने का निर्माण, योगी सरकार ने दी 224.25 लाख की स्वीकृति

Update: 2023-06-17 15:17 GMT

चंदौली जिले में जल्द ही भव्य महिला थाने का निर्माण होगा। उत्तर प्रदेश सरकार की योगी सरकार ने जिले में महिला थाने के निर्माण के लिए 224 .25 लाख रुपए की स्वीकृत दी हैं। इससे जल्द ही जिले में महिला थाने के प्रशासनिक भवन के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि पुलिस के आधुनिकीकरण योजना के तहत सीएम योगी ने जनपद चंदौली के लिए महिला थाने के निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए 224 .25 लाख रुपए स्वीकृत करते हुए इस बात का निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द इस कार्य को शुरू कराया जाए और सीमा के भीतर जनपद चंदौली में महिला थाने का निर्माण हो जाए।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए बजट की जानकारी को प्रदेश सरकार और चंदौली पुलिस ने ट्विटर पर शेयर किया है। चंदौली पुलिस ने ट्वीट कर महिला थाना के निर्माण के फंड की स्वीकृति मिलने की घोषणा की।

Tags:    

Similar News