गाजियाबाद नवयुग मार्केट विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का शुभारंभ

Update: 2024-06-10 11:20 GMT

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। गाजियाबाद नवयुग मार्केट विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित महेश कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कहा की मेरे खून की एक-एक बूंद, जीवन का एक-एक पल, राष्ट्र एवं समाज के लिए समर्पित है। 22 सितंबर 2024 को 108 समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह हमारी बैठक होगी जिसमें हम अपने संगठन को धार देने के साथ अपने समाज और राष्ट्र हित चिंतन को विस्तार देंगे। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए जागरूकता अभियान चलाने और समाज की एकजुटता बढ़ाने पर चर्चा की गई। पिछले तीन दशकों से ब्राह्मण समुदाय राजनीतिक पार्टियों के लिए महज एक वोट बैंक बनकर रह गया है। यूपी में ब्राह्मणों का वोट तकरीबन 12 से 14 फीसदी है लेकिन चुनावी इतिहास बताता है कि उन्होंने किसी भी पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाई है। ब्राह्मण समाज में एक जुटता के अभाव में समाज पिछड़ता जा रहा है। बालकों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने और ब्राह्मण के कर्म को बढ़ावा देने पर जोर देना होगा। जागरूकता अभियान के द्वारा समाज को एक जुट करने और समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए गांव-गांव तथा घर-घर जा कर लोगों को जोड़ा जाएगा।

तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंडित महेश कुमार शर्मा ने कहा कि जब कभी भी देश को आवश्यकता महसूस हुई, ब्राह्मण समाज ने सबकुछ न्योछावर किया। आज आवश्यकता है स्वयं को मजबूत बनाने की। जब आप मजबूत होंगे तभी दूसरों की सहायता कर सकते हैं। सभी बिरादरी को साथ लेकर ब्राह्मण समाज चलता है। वैसे यह समाज हमेशा से ही हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। ब्राह्मणों की एकता का प्रकाश इतना शक्तिशाली होता है कि यह पूरी पृथ्वी को रोशन कर सकता है। इसलिए ब्राह्मण समाज की एकता पर बल देने के लिए हमें संगठनात्मक ढांचे को व्यवस्थित रूप से तैयार करने के बारे में हमें विचार करना चाहिए और हमें परस्पर मिलन प्रक्रिया द्वारा संबंधो को मजबूत बनाना चाहिए। 

Tags:    

Similar News