नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार को गाजियाबाद नगर निगम ने किया सील

Update: 2024-06-19 12:35 GMT

गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार को गाजियाबाद नगर निगम ने सील कर दिया है। नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार पर करीब 2 करोड़ बकाया का मामला है। यहां के पार्किंग में बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहने की वजह से वाहन स्वामी परेशान हैं। नगर निगम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार के गेट को सील करते हुए सार्वजनिक नोटिस लगाया है।

नगर निगम ने नोटिस में लिखा है कि मौहल्ला नेहरुनगर वार्ड संख्या 8 में स्थित नगर निगम की पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडोटोरियम के उच्च निविदादाता/ किरायेदार मैसर्स रैली इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड पर नगर निगम का कुल 1,89,96,439 रुपये किराया बकाया है। अनेक नोटिस निर्गत प्राप्त कराये जाने के बाद भी वर्तमान में एक किरायेदार के द्वारा किराये की बकाया धनराशि नगर निगम कोष में जमा नहीं की गयी है।

Tags:    

Similar News