गाजियाबाद शहर सीट उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने हर क्षेत्र में जाकर वोट के लिए की अपील

Update: 2024-10-29 12:08 GMT
गाजियाबाद शहर सीट उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने हर क्षेत्र में जाकर वोट के लिए की अपील
  • whatsapp icon

गाजियाबाद। भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने उपचुनाव को अपने स्वभाव के अनुरूप सरल बनाकर शहर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता और आमजन के लिए बहुत ही दिलचस्प बना दिया है।

संजीव शर्मा का हर क्षेत्र में पहुंचने पर वहां के स्थानीय लोगों ने गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया। साथ ही ढोल नगाड़ों के साथ फूलमाला पहना कर उनका अभिनंदन किया। भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को क्षेत्र भ्रमण का भरपूर सहयोग करने वालों में पूर्व निगम उपाध्यक्ष सुनील यादव द्वारा सुन्दर पुरी क्षेत्र, सदर तहसील क्षेत्र एडवोकेट हिमांशु शर्मा, एडवोकेट ओमदत्त कौशिक, नसीरपुर गांव में देवेंद्र चौधरी, प्रताप विहार में सुनील जैन एवं आकाश जैन, पनेहरू नगर में भारत भाटी, प्रताप विहार में यतेंद्र नागर, लोहिया नगर में राकेश जैन, ग्राम मवई में रामबीर यादव आदि के नाम प्रमुख है।

संजीव शर्मा ने नासिर पुर गांव में पहुंच कर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और क्षेत्र की जनता एवं क्षेत्र के विकास के लिए बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व पार्षद अनिल स्वामी, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष दयानंद बंसल, देवेन्द्र त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बलप्रीत सिंह, सोशल मीडिया प्रमुख प्रतीक माथुर, पार्षद पूनम शर्मा, पार्षद उमेश पप्पू नागर, मांगेराम कसाना आदि लोग शामिल रहें।

Tags:    

Similar News