गाजियाबाद के भाजपा नेता हरिद्वार से जल लाकर शिव मंदिर पहुंचे, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

Update: 2024-08-03 06:19 GMT

गाजियाबाद। गाजियाबाद भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से मां गंगे के गंगाजल से जल लाकर संजय नगर सेक्टर 23 स्थित शिव मंदिर पहुंच कर हाजिरी का जल चढ़ाते हुए चौदस के लग जाने पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

उन्होंने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि शिव भक्त यह जरूर ध्यान रखें कि उनकी इस धर्म और आस्था की यात्रा में बच्चे, जवान, बुजुर्ग और महिला भी अपनी पूरी आस्था के साथ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पूर्ण धैर्य के साथ पड़ाव करते हुए दुपहिया वाहन गति सीमा को 40 किलोमीटर की रफ्तार से 21 घंटों के सफर के बाद सुरक्षित रहते हुए अन्य शिवभक्तों को अपने द्वारा कोई परेशानी उत्पन्न न करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

इसके बाद घर पहुंचकर कन्या भवानी को एकत्र कर उनको महाशिवरात्रि का प्रसाद ग्रहण कराया। उनके चरण स्पर्श कर पूजन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। घर पर उनकी नवजात सुपौत्री आरना ने अपने पांच माह की होने पर महाशिवरात्रि को खुद के लिए और परिवार के लिए अहम बनाया। धर्मयात्रा में साथ में छोटा भाई एडवोकेट सुनील चौधरी, पुत्र इशांक चौधरी, भतीजी अनुष्का, अरुण पाठक आकाश कुमार मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News