घरेलू महिला कर्मचारियों के लिए लगा निशुल्क हेल्थ कैम्प

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-04-06 10:17 GMT


गाजियाबाद। समाजिक संस्थाओं खुशी फाउंडेशन, सर्च चाइल्ड, लक्ष्य फाउंडेशन के सहयोग से महिलाओं के लिए शिप्रा श्रृष्टि एओए द्वारा निशुल्क हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया।

घरेलू महिला कर्मचारी अपने स्वास्थ्य की रक्षा ठीक प्रकार से नहीं कर पाती और विभिन्न स्त्री रोगों से ग्रसित हो जाती हैं। इस समस्या के समाधान हेतु कुछ सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से निशुल्क हेल्थ कैम्प लगा, जिसमें विख्यात स्त्री रोग चिकित्सकों द्वारा घरेलू महिला कर्मचारियों को शिक्षित किया गया और इनका हीमोग्लोबिन,बीपी, शुगर टेस्ट और ब्लड ग्रुप की जांच की गइ। विटामिन, आयरन टेबलेट्स और सैनेट्री पैड आदि आवश्यक सामग्री बांटे गए।

Tags:    

Similar News