29 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में जिले से पांच सौ महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगी

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-07-23 11:42 GMT

 

गाजियाबाद । महिला आरक्षण बिल लागू करने और महिला सुरक्षा को लेकर 29 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस विशाल प्रदर्शन करने जा रही है। गाजियाबाद महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष सोनल नागर ने प्रेसवार्ता कर बताया कि इस प्रदर्शन में जिले से पांच सौ महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी।

महानगर अध्यक्ष ने केन्द्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार महिला आरक्षण बिल लागू करने में क्यों देरी कर रही है। उसे लागू करने में सरकार क्यों पीछे हट रही है। महिला उत्पीडऩ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिले के ही राकेश मार्ग पर युवती की हत्या कर दी गई, घूकना में बच्ची के साथ गलत काम किया गया। मध्यप्रदेश में दो महिलाओं को जिंदा दबाने का प्रयास किया गया। सरकार महिला सशक्तिकरण अभियान चला रही है यह सशक्तिकरण सिर्फ कागजों में हो रहा है। महिलाओं की स्थिति पर इससे कोई असर नहीं पड़ रहा है। महिलाएं अधिकार और न्याय के लिए भटक रही हैं। इन्हीं सब मांगों के लिए जंतर-मंतर पर एक विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। प्रेसवार्ता में माया देवी, कशिश, कामाक्षी, मीनाक्षी, साधना, परवीन, नसीमा खान, प्रेमप्रकाश चीनी आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News