अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मेडिकल कालोनी में फायरिंग, दो कर्मचारी घायल, विवाद बताया गया मामूली

Update: 2024-07-24 06:45 GMT

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मेडिकल कालोनी में फायरिंग की घटना सामने आई है। मामूली विवाद के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात कर्मचारियों पर फायरिंग हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोली लगने से दो कर्मचारी घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं। साथ ही घटना की जानकारी के बारे में पता लगा रहे हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. वसीम अली ने बताया कि एएमयू की मेडिकल कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद नदीम, मोहम्मद करीम रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात हैं। बुधवार सुबह 9:30 बजे मेडिकल कॉलोनी में दोनों सगे भाइयों पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने पर दोनों सगे भाई घायल हो गए।

Tags:    

Similar News