'पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी आएं आगे' : श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज

Update: 2024-06-05 12:34 GMT

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटेड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए वर्षों से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर कई भक्तों ने पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने मंदिर परिसर में पौधरोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का संदेश दिया।

महाराजश्री ने कहा कि प्रदूषण की समस्या बहुत गंभीर हो चुकी है। हालत यह हो चुकी है कि आज सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। यह स्थिति तब है कि जब हिंदू धर्म में वृक्षों की पूजा की जाती है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए गोवर्धन लीला की। अगर हम अब नहीं चेते तो स्थिति और भी भयावह हो जाएगी। पर्यावरण सुरक्षित होगा तभी हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा। लिहाजा पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी आगे आए और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें।

Tags:    

Similar News