बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं में भी दिखा उत्साह, अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में दिया योगदान

Update: 2024-04-26 11:27 GMT

गाजियाबाद। लोकतंत्र के इस महापर्व में युवा ही नहीं बल्कि बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में बूथों पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट करने के लिए पहुंचे। दिव्यांगों को केन्द्र तक लाने के लिए बूथों पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई थी। वहीं कई बूथों पर व्हीलचेयर नहीं थे लेकिन वहां भी दिव्यांग वोट करने में पीछे नहीं रहे और बूथ तक पहुंचकर अपना मताधिकार का प्रयोग किया।

सीनियर सिटीजन में भी दिखा उत्साह

तो वहीं बड़ी संख्या में सीनियर सिटीजन अपने मतदान केन्द्रों पर वोट करने पहुंचे। वसुंधरा सेक्टर-1 के बूथ पर 90 से लेकर 83 आयु वर्ग के सीनियर सिटीजन ने अपना वोट डाला। अपने बच्चों के सहारे यह बुजुर्ग बेंत के सहारे मतदान करने पहुंचे। वहीं साहिबाबाद गांव में भी 95 वर्षीय गणेशीलाल ने वोट डाल कर इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई।

Tags:    

Similar News