वसुंधरा में ग्रीन बेल्ट पर रेहड़ी-पटरी वालों का अतिक्रमण, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Update: 2024-09-28 08:07 GMT

- अतिक्रमण से क्षेत्र की सुंदरता प्रभावित सड़क यातायात भी होता है बाधित

मोहसिन खान

गाजियाबाद। वसुंधरा सेक्टर 15 की ग्रीन बेल्ट पर रेहड़ी-पटरी वालों ने अतिक्रमण किया हुआ है। रेहड़ी-पटरी वालों ने ग्रीन बेल्ट के बड़े हिस्से पर कब्जा जमा रखा है। जिससे न केवल क्षेत्र की सुंदरता प्रभावित हो रही है बल्कि सड़क यातायात भी बाधित हो रहा है। सुबह और शाम लोग को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। नगर निगम में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अतिक्रमण ने न केवल जाम का सामना करना पड़ रहा है बल्कि ग्रीन बेल्ट की हरियाली और वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। ग्रीन बेल्ट का उपयोग स्थानीय लोगों के लिए आराम और सैर-सपाटे के लिए होता है लेकिन अब यह सुविधा उन्हें नहीं मिल पा रही है। लोगों ने कई बार नगर निगम में शिकायत की है। इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय निवासी सदीप कुमार ने बताया कि शिखर एन्क्लेव के सामने के मुख्य मार्ग के दोनों ओर की ग्रीन बेल्ट रेहड़ी-पटरी वालों ने अतिक्रमण किया हुआ है। सन् 2022 में नगर निगम ने ग्रीन बेल्ट के अतिक्रमण चलाया था। जिसके कुछ महीनों बाद ही लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया। लोगों ने जल्द अतिक्रमण हटाने की मांग की। वसुंधरा नगर निगम के जोन के प्रभारी अतिक्रमण हटाओं अभियान जगह-जगह चला रहा है। जल्द वसुंधरा सेक्टर 15 से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

Tags:    

Similar News