बरसात के चलते दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर जलभराव, लगा जाम

Update: 2024-07-10 07:48 GMT

-बरसात के चलते मार्ग पर जलभराव की स्थिति बन गई

विपिन तोर (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इलाके में बरसात के चलते दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर जलभराव हो गया है। इसके चलते मार्ग पर जाम की स्थिति हो गई। जाम लगने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने में जुट गई।

लोनी में जल निकासी की समस्या का समाधान न होने पर बरसात के दिनों जलभराव की समस्या बनी रहती है। बरसात के चलते दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर जलभराव हो गया। मार्ग में गड्ढे होने के कारण सभी वाहन चालक सड़क के एक तरफ चलने लगे। इससे मार्ग पर जाम लग गया। करीब 2 किलोमीटर तक वहां जाम नजर आया। जो लोग ऑफिस के लिए निकले थे, वह भी लेट हो गए। स्थानीय निवासी राजवीर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बरसात के दिनों दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर जलभराव होता है और जाम की स्थिति बनती है।

Tags:    

Similar News