डॉ. पीएन अरोड़ा और शुभांग अरोड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, योग के विश्वव्यापी लाभों को किया उजागर

Update: 2024-06-21 09:05 GMT

गाजियाबाद। कौशांबी में यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. पीएन अरोड़ा और कार्यकारी निदेशक शुभांग अरोड़ा ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस दौरान स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने में योग के अमर मूल्य पर जोर दिया गया।

डॉ. पीएन अरोड़ा ने कहा कि योग सिर्फ शारीरिक गतिविधि नहीं है, यह पूर्ण कल्याण का अहम हिस्सा है, जिसमें मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक पहलू शामिल हैं। व्यक्तिगत रूप से योग ने मुझे इस व्यस्त दुनिया में स्वास्थ्य और शांति बनाए रखने का अमूल्य साधन दिया है। मैं सभी को योग करने और इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का आग्रह करता हूं।

शुभांग अरोड़ा ने अपना नजरिया साझा किया कि व्यक्तिगत तौर पर योग का अभ्यास मेरे लिए परिवर्तनकारी रहा है। यह यशोदा कौशाम्बी में हमारे मिशन के अनुरूप है, जो केवल हमारे समुदाय के शारीरिक स्वास्थ्य का समर्थन नहीं करता बल्कि मानसिक और भावनात्मक कल्याण का भी। योग उनकी निजी जिंदगी का अहम हिस्सा है। 

Tags:    

Similar News