लापता युवक को यमुना नदी में तलाश कर रहे गोताखोर

Update: 2024-05-01 08:45 GMT

-बिना बताएं घर से निकला था युवक, यमुना में डूबने की आशंका

नीरज कुमार (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के पचायरा गांव निवासी युवक लापता है। युवक की बाइक, कपड़े और चप्पल यमुना किनारे मिली है। आसपास के लोगों ने युवक के यमुना में डूबने की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को युवक नहीं मिला, बुधवार सुबह युवक को तलाश करने के लिए फिर से गोताखोर यमुना नदी में तलाश करने में जुटे।

26 वर्षीय धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ पचायरा गांव में रहता है। वह फैक्टरी में काम करता है। मंगलवार को वह फैक्टरी से काम खत्म करके अपने घर गया और अपने मोबाइल घर पर रखकर बिना किसी को बताए घर से निकल गया। कुछ देर बाद जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसे ढूढंना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद धर्मेंद्र की बाइक, कपड़े और चप्पल यमुना किनारे मिले।

इसके बाद धर्मेंद्र के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर दिल्ली और यूपी पुलिस दोनों मौके पर पहुंची। घटनास्थल दिल्ली का है इसलिए दोनों क्षेत्रों के गोताखोर पानी में धर्मेंद्र को तलाश करने में जुट गए। देर रात तक धर्मेंद्र कहीं नहीं मिले। एसीपी लोन सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामला दिल्ली का है। बुधवार को गोताखोर ने फिर से तलाशी शुरू की है।

Tags:    

Similar News