भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला- कार से आए हमलावरों ने की फायरिंग; पेट से छूते हुए निकली गोली

Update: 2023-06-28 12:48 GMT

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद इलाके में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है। हरियाणा नंबर की कार से आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर फायरिंग की। गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। फायरिंग में कार के शीशे भी टूटे गए हैं। उनको अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी में जुट गई है।हमले की सूचना चंद्रशेखर के राजनीतिक दल आजाद समाज पार्टी ने ट्वीट कर दी। लिखा- देवबंद में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है। ये बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा की मांग करते हैं।

Tags:    

Similar News