कमरे में मिला युवक का शव, रूम पार्टनर पर हत्या का संदेह, जांच जारी

Update: 2024-05-22 06:18 GMT

सोनू सिंह

गाजियाबाद। विजयनगर अंबेडकर नगर गली नंबर 3 में बीती देर रात एक बंद कमरे में युवक का शव मिलने से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक रूम पार्टनर ने अपने साथी की हत्या की है। इसके बाद वह बाहर से ताला बंद कर फरार हो गया है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

बनारस का रहने वाला शुभम गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में किराए पर रहता था। शुभम अपने रूम पार्टनर प्रेम के साथ एक ही कमरे में रहता था। दोनों निजी फैक्ट्री में काम करता था। पड़ोसियों ने बताया कि दोपहर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शव पर किसी भारी चीज से वार के निशान पाए गए है। माना जा रहा है छोटे गैस के सिलेंडर से मार कर हत्या की गई है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

बताया जा रहा है कि शिवम और प्रेम काफी समय से एक साथ रह रहे थे। दोपहर में किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रात में प्रेम ने शिवम की हत्या कर दी और प्रेम फरार हो गया। हत्या का शक प्रेम पर जताया जा रहा है। विजयनगर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Tags:    

Similar News