मुठभेड़ के दौरान बदमाश रिहान की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया ये आरोप

Update: 2024-06-29 06:14 GMT

-डाबर तालाब कॉलोनी में मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली लगने से मौत का मामला

विपिन तोर (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना अंकुर विहार के डाबर तालाब कॉलोनी में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश की मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो में बदमाश के परिजन पुलिस पर उसे मारने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के चलते डाबर तालाब कॉलोनी में पीएसी बल तैनात किया गया।

डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एसओजी और अंकुर विहार थाने की पुलिस दिल्ली के गोकुलपुरी थाना पुलिस की सूचना पर पहुंची थी, जो डाबर तालाब कॉलोनी के मकान से बदमाश सुहेल उर्फ मन्नू रंगरेज को पकड़ने के लिए आई थी। पुलिस को मन्नू घर पर ही मिला था। पुलिस उसे लेकर कार में बैठने जा रही थी। तभी रेहान अवैध पिस्टल लेकर आया। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग के बीच ही मन्नू मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। उसके सरेआम फायरिंग करने से दहशत फैल गई और लोग वहां से भाग गए। इसी बीच रेहान और मन्नू अपने घर के पड़ोस वाले मकान में जाकर छिप गए थे। वहीं पर खुद की अवैध पिस्टल से चली गोली लगने से रेहान की जान गई। इस मामले में अंकुर विहार थाने में रेहान और मन्नू के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने और अवैध हथियार रखने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मन्नू की तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News