गाजियाबाद में ताल ठोकने को तैयार भाजपा रालोद की समन्वय बैठक

Update: 2024-04-02 10:17 GMT

गाजियाबाद। गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल की समन्वय बैठक का आज लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य दोनों दलों और कार्यकर्ताओं के समन्वय को स्थापित कर गाजियाबाद लोकसभा की जीत को ऐतिहासिक बनाने का रहा। इस महत्त्वपूर्ण बैठक के संयोजक पूर्व महापौर आशु वर्मा रहे।

राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह का सम्मान करके हम सभी के दिलों को जीता है। हम अपने आप को एनडीए का मजबूत हिस्सा साबित करने के लिए अतुल गर्ग की जीत को ऐतिहासिक बनाने का काम करेंगे। हमारे पार्टी के कार्यकर्ता और नेता की उपयोगिता आपके साथ पूरे लोकसभा क्षेत्र में जहां चाहे वहां उपयोग में तत्पर रहेगी।

तो वहीं, भाजपा के प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि एनडीए गठबंधन इस बार 400 पार के नारे को साकार करने की शुरुआत गाजियाबाद की ऐतिहासिक जीत के साथ करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक आशु वर्मा ने कहा कि दलों की मजबूरी कभी-कभी राजनीतिक पृष्ठभूमि में हो सकती है लेकिन हम सभी के दिल तो पहले से ही मिले हुए थे क्योंकि किसानों के मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच बिल्कुल एक जैसी थी। दोनों ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को कैसे लाभ पहुंचे इसकी सोच पर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने बारी-बारी से दोनों दलों के परिवार से आए सभी नेताओं के कार्यकर्ताओं का दिल से आभार जताते हुए लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग को उनके ऐतिहासिक जीत के लिए आश्वत किया।

इस बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, भाजपा के प्रभारी मानवेंद्र सिंह, आरएलडी जिलाध्यक्ष अमित त्यागी, महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, विधायक अजीत पाल त्यागी लोकसभा एनडीए प्रत्याशी अतुल गर्ग, पूर्व चेयरमैन मनोज धामा, इंद्रजीत सिंह टीटू, अमरजीत बिड्डी, धर्मपाल, मनवीर चौधरी, अजय वीर चौधरी, ओडी त्यागी, कमल जाटव, बलदेव राज शर्मा, अशोक मोंगा, पृथ्वी सिंह, भूपेंद्र, अनिल स्वामी, राजेंद्र त्यागी ,सरदार एसपी सिंह, महामंत्री पप्पू पहलवान गोपाल अग्रवाल सुनील यादव राजेश्वर प्रसाद संदीप त्यागी, प्रदीप चौधरी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता दोनों दलों से मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News