सात राज्यों में 13 सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस को भारी जीत मिलने पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

Update: 2024-07-15 07:20 GMT

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। सात राज्यों में 13 सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस को भारी जीत मिलने पर महानगर कांग्रेस कार्यालय कंपनी बाग घंटाघर पर आज महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी ने आम जनमानस के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि यह जीत राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, हमारे नेता सांसद राहुल गांधी, प्रतिपक्ष नेता प्रियंका गांधी की कठिन परिश्रम की जीत है।

वहां पर उपस्थित रहे मुख्य रूप से सोनल नगर महिला अध्यक्ष महानगर कांग्रेस, अजय वर्मा प्रवक्ता विजयपाल चौधरी जिला अध्यक्ष, ओबीसी एवं पीसीसी सदस्य उत्तर प्रदेश त्रिलोक सिंह, माया देवी जी पूर्व पार्षद, राम शर्मा, बाबूराम शर्मा, बलि हसन अध्यक्ष महानगर अल्पसंख्यक, हाजी खुर्शीद, अमित गॉड संजय सिरोही, इस्माइल खान, सलमान मंसूरी, संजय चौधरी, कुलभूषण रितेश कसाना, सीमा शर्मा, आसिफ सिद्दीकी, लक्ष्मण सिंह, पवन शर्मा, अरविंद शर्मा, निजामुद्दीन, धीरेंद्र पाल, हरिराम भारद्वाज, विक्रांत चौधरी, महेंद्र गौतम, कासिम प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News