आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने बाबा साहेब का तिरस्कार और अपमान किया : रामचंद्र कनौजिया

Update: 2024-04-23 12:48 GMT

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने आज मंगलवार को भाजपा के चुनाव कार्यालय नवयुग मार्केट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पार्टी प्रत्याशी अतुल गर्ग के लिए दलित समाज के समर्थन के लिए प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा की पहचान सेवा और सम्मान के विषय को विस्तार से बताया।

प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने कहा कि विगत 10 वर्षो में भाजपा सरकार में दलित समाज को सुरक्षा, सम्मान और राजनैतिक सम्मान को आगे बढ़ाया है। बाबा साहब से प्रेरित होकर भाजपा ने SC/ST समाज में सकारात्मक प्रयास किए। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दलितों वंचितों को संवैधानिक अधिकार मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। भाजपा ने अपनी कत्याणकारी योजनाओं में संवैधानिक लाभ दलित वंचितों को पहुंचाया।

प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस सरकारों द्वारा बाबा साहेब को तिरस्कार और अपमान किया गया है। देश में संविधान तो था परन्तु संविधान दिवस नही था। 26 नवम्बर 2015 को संविधान दिवस घोषित किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा को स्मरण कर भीम एप की घोषणा की, बाबा साहेब की स्मृति में डाक टिकट जारी किया।

उन्होंने आगे कहा कि 26 फरवरी 2016 को पहली बार गणतंत्र दिवस पर अम्बेडकर और 2020 में रविदास जी की झांकी प्रस्तुत की गई और अयोध्या का वाल्मीकि एयर पोर्ट इतिहास है। ऐसे हजारों कार्य 2014 से प्रधानमंत्री के नेतृत में शुरु हुए हैं। हजारों मुद्दों को प्रधानमंत्री ने रख कर बाबा साहेब को सम्मान स्नेह देकर करोड़ों वंचितों के दिलों में अपनी जगह बनाई हैं।

जीत का दावा करते हुए अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलित समाज पूर्वतः भाजपा के साथ है और 80 लोक सभा की सीटों को जीतने जा रहा है जिसमें प्रदेश का दलित समाज अपनी मूख्य भूमिका निभाएगा।

Tags:    

Similar News