सिविल डिफेंस हिंडन गाजियाबाद ने मोहन नगर चौराहा पर पुष्प वर्षा कर और फल-जल वितरण कर कांवड़ यात्रियों का किया अभिनन्दन

Update: 2024-08-01 12:54 GMT

गाजियाबाद। सिविल डिफेंस हिंडन गाजियाबाद ने मोहन नगर चौराहा पर पुष्प वर्षा कर और फल-जल वितरण कर कांवड़ यात्रियों का अभिनन्दन किया। तो वहीं कावड़ियों ने भी हर हर महादेव और बोल बम बम जयघोष लगाकर उनका अभिनन्दन स्वीकार किया।

कांवड़ यात्रा में यात्रियों की सुविधा को लेकर सिविल डिफेंस के वार्डन ने कई दिनों से लगातार पुलिस और प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज डिविजनल वार्डन / डिप्टी डिविजनल वार्डन एके जैन, एके ठाकुर , विंग कमांडर ( रिटा.) आरके पवार, घटना नियंत्रण अधिकारी नितिश सिंह, स्टाफ आफिसर अशोक कुमार, विरपाल डब्बास, मंजूर हसन, गुलाम रसूल, विनोद शर्मा, विनय सिंह, अनिल कुमार, प्रेम सिंह , जुगेन्द्र सिंह , जितेन्द्र मिश्रा, ओमकार, अमित अग्निहोत्री, याकूब डब्बास, योगेन्द्र श्रीवास्तव व अन्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सिविल डिफेंस वार्डनों ने कांवरियों पर जमकर फुल वर्षा की। साथ ही साथ कांवड़ यात्रियों के लिए फलाहार व्यवस्था भी की गई।

Tags:    

Similar News